Loading...
OpenAI अभी लॉन्च नहीं करेगा अपना शक्तिशाली मॉडल एस्ट्रा, सैम ऑल्टमैन ने बताई वजह
OpenAI प्रमुख सैम ऑल्टमैन ने एस्ट्रो को अभी लॉन्च नहीं करने की वजह बताई है

OpenAI अभी लॉन्च नहीं करेगा अपना शक्तिशाली मॉडल एस्ट्रा, सैम ऑल्टमैन ने बताई वजह

Aug 08, 2026
08:04 pm

क्या है खबर?

OpenAI ने अपने सबसे ताकतवर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल एस्ट्रो की लॉन्चिंग को फिलहाल टाल दिया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने माना है कि एस्ट्रो इतना पावरफुल है कि उसे अभी रिलीज नहीं किया जा सकता। इसके बजाय AI स्टार्टअप को यह पक्का करना होगा कि जनता को देने से पहले यह मॉडल सुरक्षित हो। बताया जा रहा है कि यह मॉडल साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ कर खतरा बन सकता है।

वजह 

कंपनी सुरक्षा को लेकर कर रही काम 

एक्स पर ऑल्टमैन ने कहा कि OpenAI की एस्ट्रो पर कोई पाबंदी लगाने की योजना नहीं है। उन्होंने कहा, "एस्ट्रो एक पावरफुल मॉडल है और हम इसे सबके लिए उपलब्ध कराने पर काम कर रहे हैं।"

कंपनी प्रमुख ने आगे कहा, "हमें नहीं लगता कि शक्तिशाली मॉडल्स को कुछ चुनिंदा लोगों तक ही सीमित रखना कोई अच्छी रणनीति है।"

उनके मुताबिक, स्टार्टअप को यह पक्का करने पर काम करने की जरूरत है कि सार्वजनिक रिलीज से पहले एस्ट्रा सुरक्षित हो।

साइबर सुरक्षा 

साइबर सुरक्षा को बेहतर बनाना जरूरी 

ऑल्टमैन ने कहा, "इसकी साइबर क्षमताओं को देखते हुए इसे सुरक्षित रूप से करने के लिए हमें थोड़ा और समय चाहिए, लेकिन उम्मीद है कि ज्यादा समय नहीं लगेगा।"

उनकी ये बातें ऐसे समय में आई हैं, जब से अमेरिकी सरकार ने विदेशियों के एंथ्रोपिक के मिथोस और फेबल मॉडल के इस्तेमाल पर कुछ समय के लिए रोक लगाई है।

तब से यह डर है कि सीमित पहुंच से शक्तिशाली मॉडल कुछ ही लोगों के हाथों में रह सकते हैं।

ADVERTISEMENT