LOADING...
OpenAI अभी वैश्विक स्तर पर नहीं शुरू करेगी ChatGPT में विज्ञापन
OpenAI वैश्विक स्तर पर नहीं शुरू करेगी ChatGPT में विज्ञापन

OpenAI अभी वैश्विक स्तर पर नहीं शुरू करेगी ChatGPT में विज्ञापन

Mar 16, 2026
11:45 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने साफ किया है कि ChatGPT में दिखने वाले विज्ञापन अभी अमेरिका के बाहर शुरू नहीं किए गए हैं। हाल ही में कुछ यूजर्स ने अपडेटेड प्राइवेसी पॉलिसी में ऐड का जिक्र देखकर अंदाजा लगाया कि यह फीचर दुनिया भर में शुरू हो गया है। हालांकि, कंपनी ने बताया कि ऐसा नहीं है। OpenAI के अनुसार फिलहाल ChatGPT में विज्ञापन सीमित स्तर पर चलाए जा रहे हैं और इनका वैश्विक विस्तार अभी नहीं हुआ है।

विज्ञापन

अभी केवल अमेरिका में दिख रहे हैं विज्ञापन

OpenAI के मुताबिक, ChatGPT में विज्ञापन फिलहाल सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध हैं। कंपनी ने यह फीचर 9 फरवरी, 2026 को शुरू किया था और वहां धीरे-धीरे इसका इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। ये विज्ञापन केवल फ्री और गो प्लान का इस्तेमाल करने वाले लॉग-इन यूजर्स को दिखते हैं। कंपनी का कहना है कि अभी अमेरिका के बाहर इस फीचर को शुरू करने की कोई नई घोषणा नहीं की गई है।

काम

कैसे काम करते हैं ChatGPT के ऐड?

OpenAI के अनुसार ChatGPT में दिखने वाले विज्ञापन जवाबों के नीचे दिखाई देते हैं। ये विज्ञापन चैट मॉडल से अलग सिस्टम पर चलते हैं, इसलिए इनका जवाबों पर कोई असर नहीं पड़ता। हालांकि, कंपनी मानती है कि विज्ञापन यूजर की क्वेरी के आधार पर कुछ हद तक पर्सनलाइज हो सकते हैं। कंपनी का कहना है कि हर विज्ञापन को साफ तौर पर लेबल किया जाता है ताकि यूजर आसानी से पहचान सके कि यह एक पेड विज्ञापन है।

Advertisement

दावा

प्राइवेसी को लेकर कंपनी का दावा

OpenAI का कहना है कि ChatGPT में विज्ञापन दिखाते समय यूजर्स की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाता है। कंपनी के अनुसार, यूजर की चैट, चैट हिस्ट्री, मेमोरी या पर्सनल जानकारी विज्ञापन देने वाली कंपनियों के साथ साझा नहीं की जाती। इसके साथ ही 18 साल से कम उम्र के यूजर्स को विज्ञापन नहीं दिखाए जाते। OpenAI का कहना है कि वह इस फीचर को दुनिया भर में शुरू करने से पहले धीरे-धीरे इसे परखने की रणनीति अपना रहा है।

Advertisement