OpenAI का AI खुद बनाएगा अपना अपडेटेड मॉडल, सुपरइंटेलिजेंस की तरफ बढ़ते कदम
OpenAI अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपने आने वाले वर्जन बनाने की इजाजत दे रहा है। इसका सीधा मतलब है कि अब AI ही और भी ताकतवर बनाएगा।
सॉफ्टबैंक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के मासायोशी सोन ने बताया कि OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और उनकी टीम ने इस बात की पुष्टि की है।
उनके मुताबिक, यह 'सुपरइंटेलिजेंस' की शुरुआत है। यह एक ऐसा दौर होगा, जब मशीनें शायद इंसानों से भी ज्यादा सोचने लगें और खुद ही अपना विकास तय करें।
एंथ्रोपिक ने दी इसको लेकर चेतावनी
एंथ्रोपिक ने चेतावनी दी है कि बेहद स्मार्ट AI सिस्टम शायद कभी खुद को ही अपग्रेड कर लें और उन्हें इंसानों की मदद की भी बहुत कम जरूरत पड़े।
वे टेक दिग्गज से कह रहे हैं कि हालात बहुत तेजी से बदलने से पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं। इस साल की शुरुआत में, ChatGPT निर्माता ने भी बताया था कि उसके GPT-5.3-कोडक्स ने अपने सिस्टम के कुछ हिस्सों को खुद ही डिबग किया और संभाला था। यह इस बात का साफ इशारा है कि AI सिस्टम अब पर्दे के पीछे एक बड़ी भूमिका निभाने लगे हैं।