OpenAI ने ChatGPT में पेश किया मेमोरी अपडेट, आपकी पसंद खुद रखेगा याद
OpenAI ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल ChatGPT के लिए एक बेहतर मेमोरी सिस्टम पेश किया है। इससे आपकी बातचीत अब पहले से ज्यादा निजी और सटीक लगेगी।
यह AI अब आपकी पसंद और बातचीत के तरीकों को अपने आप समझ जाएगा। इसका मतलब है कि आपको अब मैनुअल रूप से जानकारी सेव करने की जरूरत नहीं होगी।
मेमोरी समरी पेज भी मिलेगा
इस अपडेट में एक खास मेमोरी समरी पेज भी दिया गया है। यहां आप देख सकते हैं और बदल भी सकते हैं कि ChatGPT आपके बारे में क्या जानकारी याद रखता है। जैसे-जैसे आपकी पसंद बदलती है, AI भी अपनी 'यादें' उसी के अनुसार अपडेट करता रहता है। OpenAI ने इस प्रक्रिया को 'ड्रीमिंग' का नाम दिया है। फिलहाल, यह अपग्रेड अमेरिका में प्लस और प्रो सब्सक्राइबर्स के लिए ही शुरू किया जा रहा है। आने वाले दिनों में दूसरे इलाकों के यूजर्स को भी यह सुविधा मिलेगी, जबकि फ्री यूजर्स को इसका फायदा बाद में मिलेगा।