LOADING...
OpenAI ने ChatGPT के डीप रिसर्च टूल को किया अपडेट, जानिए क्या हुआ बदलाव
OpenAI ने ChatGPT के डीप रिसर्च टूल को किया अपडेट

OpenAI ने ChatGPT के डीप रिसर्च टूल को किया अपडेट, जानिए क्या हुआ बदलाव

Feb 11, 2026
12:41 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने ChatGPT के डीप रिसर्च टूल के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद डीप रिसर्च टूल का उपयोग यूजर्स के लिए पहले से और बेहतर, आसान और व्यवस्थित हो गया है। अब रिसर्च रिपोर्ट को फुल-स्क्रीन व्यू में पढ़ा जा सकता है, जिससे लंबी जानकारी समझना सरल होगा। यह बदलाव खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो पढ़ाई, रिपोर्ट या प्रोफेशनल काम के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

फीचर

फुल-स्क्रीन व्यूअर और नए फीचर

नए अपडेट में एक अलग फुल-स्क्रीन डॉक्यूमेंट व्यूअर जोड़ा गया है। इसमें बाईं तरफ विषय सूची दी गई है, जिससे यूजर सीधे किसी भी हिस्से पर जा सकते हैं। दाईं ओर सोर्स पैनल दिखता है, जहां यह बताया जाता है कि जानकारी किन वेबसाइट से ली गई है। इससे रिपोर्ट पढ़ना आसान होता है और यूजर स्रोत की जांच भी कर सकते हैं। अब लंबी रिसर्च चैट मैसेज की तरह नहीं बल्कि एक साफ डॉक्यूमेंट की तरह दिखती है।

सुविधा

खास वेबसाइट चुनने की सुविधा

इस अपडेट में एक और बड़ा बदलाव किया गया है। अब यूजर ChatGPT को यह बता सकते हैं कि रिसर्च करते समय किन खास वेबसाइट पर ध्यान देना है। यह फीचर छात्रों, शोधकर्ताओं और पत्रकारों के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है। इससे जानकारी अधिक भरोसेमंद स्रोतों से ली जा सकती है। पहले यह सुविधा नहीं थी, लेकिन अब यूजर अपनी जरूरत के अनुसार रिसर्च को दिशा दे सकते हैं और बेहतर परिणाम पा सकते हैं।

Advertisement

रिसर्च टूल

रिसर्च टूल को मजबूत बनाने की कोशिश

यह अपडेट दिखाता है कि OpenAI ChatGPT को सिर्फ बातचीत करने वाला टूल नहीं, बल्कि एक गंभीर रिसर्च सहायक बनाना चाहती है। हालांकि, सटीकता और भरोसे को लेकर सवाल अब भी बने हुए हैं, लेकिन सोर्स पैनल जैसी सुविधा से जानकारी जांचना आसान हुआ है। यह फिलहाल फीचर कुछ सब्सक्राइबर यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले समय में इसे और बेहतर बनाने की उम्मीद की जा रही है।

Advertisement