OpenAI भारत में कैंपस नियुक्त को देगी बढ़ावा, प्रमुख विश्वविद्यालयों से की साझेदारी
क्या है खबर?
OpenAI ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए तैयार प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए भारत के 6 प्रमुख विश्वविद्यालयों और 3 प्रमुख एडटेक प्लेटफॉर्म्स के साथ साझेदारी की है। इसके तहत व्यक्तिगत AI उपयोग से हटकर कैंपस नियुक्ति की ओर एक निर्णायक बदलाव का संकेत है। इस संगठन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली, भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद और अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के साथ-साथ मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, UPES और पर्ल एकेडमी शामिल हैं।
उम्मीद
छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
यह पहल अगले वर्ष के दौरान एक लाख से अधिक छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को एंटरप्राइज-ग्रेड ChatGPT एज्युकेशन तक पहुंच, शिक्षक सशक्तिकरण कार्यक्रमों और जिम्मेदार उपयोग ढांचे के माध्यम से सहायता प्रदान करेगी। कंपनी का कहना है कि वह छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को AI का उपयोग करके आलोचनात्मक सोच विकसित करने, ज्ञान को गहन बनाने और जिम्मेदारी से रचनात्मक कार्य करने में मदद करना चाहती है। साथ ही शैक्षणिक अखंडता और नैतिक सुरक्षा उपायों के साथ तालमेल बिठाना है।
जिम्मेदारी
किस संस्था में क्या होगा काम?
ये सहयोग प्रत्येक संस्थान की क्षमताओं के अनुरूप तैयार किए गए हैं। IIT-दिल्ली में इंजीनियरिंग आधारित नवाचार, व्यावहारिक अनुसंधान और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जुड़े हैकाथॉन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह संस्था चिकित्सा शिक्षा और नैदानिक प्रशिक्षण में AI के व्यावहारिक उपयोगों का पता लगाएगा। IIM-अहमदाबाद रणनीति, वित्त, विपणन और सार्वजनिक नीति सहित प्रबंधन शिक्षा में AI दक्षता को एकीकृत करेगा। साथ ही कार्यकारी कार्यक्रमों और स्टार्टअप इनक्यूबेशन को भी सहयोग प्रदान करेगा।