LOADING...
OpenAI की टीमें ऐप्स बनाने के लिए AI से लिख रहीं कोड, इंसानों की जरूरत नहीं
OpenAI की टीमें AI से लिख रहीं कोड

OpenAI की टीमें ऐप्स बनाने के लिए AI से लिख रहीं कोड, इंसानों की जरूरत नहीं

Feb 12, 2026
02:12 pm

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग अब बड़ी-बड़ी AI कंपनियां अपने नए ऐप्स को बनाने के लिए कर रही है। OpenAI ने बताया है कि उसकी एक टीम ने हाल ही में ऐसा प्रोडक्ट तैयार किया, जिसमें कोड की एक भी लाइन इंसानों ने नहीं लिखी। पूरा कोड कोडेक्स नाम के AI एजेंट ने बनाया। कंपनी के अनुसार इससे काम की रफ्तार करीब दस गुना तक बढ़ गई और प्रोडक्ट को बहुत कम समय में तैयार किया गया।

काम

कोडेक्स क्या है और कैसे करता है काम?

कोडेक्स एक AI सिस्टम है जो सॉफ्टवेयर डेवलपर की तरह काम करता है। यह सिर्फ कोड की छोटी लाइनें सुझाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे फीचर लिख सकता है। यह टेस्ट तैयार करता है, बग ठीक करता है और पुल रिक्वेस्ट भी संभालता है। OpenAI के अनुसार, टीम ने 1500 से ज्यादा पुल रिक्वेस्ट AI की मदद से तैयार और मर्ज कीं। अब यह प्रोडक्ट कंपनी के अंदर सैकड़ों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं।

भूमिका

इंसानी इंजीनियर की भूमिका खत्म नहीं

कोड AI ने लिखा, लेकिन इंसानी इंजीनियरों की भूमिका पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। वे प्रोजेक्ट को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटते हैं और AI को साफ निर्देश देते हैं। इसके बाद AI कोड, टेस्ट और जरूरी बदलाव तैयार करता है। इंजीनियर बाद में उस कोड की जांच करते हैं और जरूरत पड़ने पर सुधार करवाते हैं। कंपनी का कहना है कि इससे कम समय में बेहतर परिणाम मिल रहे हैं और टीम की उत्पादकता भी काफी बढ़ी है।

Advertisement

भविष्य

डेवलपर्स के भविष्य पर नई बहस

OpenAI की इस घोषणा के बाद सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। एलन मस्क जैसे कई बड़े नाम पहले ही कह चुके हैं कि भविष्य में मशीनें खुद कोड बनाएंगी। एंथ्रोपिक और गूगल भी ऐसे ही टूल विकसित कर रहे हैं। तेजी से बदलती तकनीक ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आने वाले वर्षों में पारंपरिक कोडिंग का तरीका कितना बदल जाएगा और इंसानी भूमिका को लेकर गंभीर बहस जारी है।

Advertisement