OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT वर्क, आपके ऑफिस के काम बनाएगा आसान
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI ने ChatGPT वर्क लॉन्च किया है। यह एक AI असिस्टेंट है, जो पेशेवरों के साथ-साथ उन सभी के लिए बनाया गया है, जो अपने कामों को आसान बनाना चाहते हैं।
इसका मकसद है कि आप अपना काम जल्दी और बेहतर तरीके से कर सकें। यह कोडेक्स तकनीक का इस्तेमाल करता है, जिससे यह आपकी ऐप्स और फाइल्स तक पहुंच बना पाता है। इसकी मदद से आप बिना किसी खास मेहनत के दस्तावेज, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन और वेब ऐप्स भी बना सकते हैं।
इतना ही नहीं, यह गूगल वर्कस्पेस, माइक्रोसॉफ्ट 360 और स्लैक जैसे टूल से जुड़कर आपके रोजाना के कामों को ऑटोमेट कर देता है।
डेस्कटॉप पर ChatGPT वर्क अभी मुफ्त
ChatGPT वर्क आपको जीमेल और टीम्स जैसे प्लेटफॉर्म पर एक साथ कई काम करने का मौका देता है। इसकी मदद से आप वर्कफ्लो को ऑटोमेट कर सकते हैं, कामों को शेड्यूल कर सकते हैं, डाटा विश्लेषण कर सकते हैं या URLs के जरिए प्रोजेक्ट शेयर कर सकते हैं।
इसकी असल ताकत OpenAI के नए GPT 5.6 मॉडल्स (सोल, टेरा और लूना) में छिपी है। कंपनी का मकसद इसे तेज और किफायती दोनों बनाना है।
फिलहाल, यह मैक और विंडोज के लिए डेस्कटॉप पर मुफ्त उपलब्ध है। प्रो, एंटरप्राइज और एडु यूजर्स को यह वेब और मोबाइल पर भी मिलना शुरू हो गया है, जबकि प्लस और बिजनेस यूजर्स को जल्द ही इसका एक्सेस मिलेगा।