सैम ऑल्टमैन अंतरिक्ष की बजाय पानी में बनाना चाहते हैं AI डाटा सेंटर
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन अंतरिक्ष में डाटा सेंटर्स बनाने के विचार से पूरी तरह सहमत नहीं दिखते, जिसे स्पेस-X और गूगल जैसी बड़ी कंपनियां तलाश रही हैं।
हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि पानी के अंदर डाटा सेंटर्स बनाना शायद ज्यादा फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि उन्हें एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कम परेशानियां झेलनी पड़ेंगी।
उनके मुताबिक, "पानी के अंदर डाटा सेंटर्स बनाना अंतरिक्ष में बनाने से ज्यादा आसान लगता है।" हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि अंतरिक्ष-आधारित सिस्टम जमीन संबंधी और कानूनी अड़चनों से बच जाते हैं।
गूगल की कंप्यूटिंग सैटेलाइट्स लॉन्च की योजना
ऑल्टमैन ने कहा कि फिलहाल ओशन रोबोटिक्स के शोधकर्ता अंडरवाटर कंप्यूटिंग बनाने पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं, लेकिन उनके मुताबिक यह आगे बढ़ने का एक ज्यादा व्यावहारिक रास्ता हो सकता है।
इसी बीच, गूगल अपने 'प्रोजेक्ट सनकैचर' पर काम कर रहा है और स्पेस-X के साथ मिलकर 2027 तक छोटे कंप्यूटिंग सैटेलाइट्स लॉन्च करने के विकल्पों पर बातचीत कर रहा है।
दिग्गज टेक इस आइडिया को और आगे बढ़ाने के लिए दूसरी रॉकेट कंपनियों से भी संपर्क में है। यह पूरी चर्चा दिखाती है कि कैसे कंपनी अगली जनरेशन को पावर देने के लिए नए और प्रतिस्पर्धी तरीके अपना रहे हैं।