AI संभालेगा रूटीन काम, बड़े फैसले अभी भी इंसान ही लेंगे, OpenAI का बड़ा खुलासा
टेक्नोलॉजी
OpenAI की ताजा रिपोर्ट से साफ पता चला है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऑफिस के नियमित यानि मापे जा सकने वाले काम तो आसानी से कर सकता है, लेकिन जब बात दूरदर्शी सोच और सही-गलत का फैसला लेने की आती है तो इंसानों की अहमियत अब भी बनी हुई है।
AI भले ही नीरस कामों को तेजी से निपटा देता है, लेकिन रणनीति बनाने या बड़े फैसले लेने में वह इंसानों की जगह नहीं ले सकता।
AI करता है शोधकर्ताओं की मदद
शोधकर्ता हर दिन कोडिंग और टेक्निकल रिव्यू जैसे कामों के लिए AI पर निर्भर रहते हैं, लेकिन जब किसी काम में असली समझ या संदर्भ की जरूरत पड़ती है तो AI की उपयोगिता तुरंत कम हो जाती है।
रिपोर्ट बताती है कि रिसर्च के लक्ष्य तय करना और प्रोजेक्ट के मुश्किल फैसले लेना अब भी इंसानों का ही काम है। AI इस मोर्चे पर अभी तक पूरी तरह तैयार नहीं है।