LOADING...
OpenAI ने नया GPT-5.5 इंस्टेंट मॉडल किया जारी, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं
OpenAI ने ChatGPT के बेस मॉडल के अपडेट जारी किया है

OpenAI ने नया GPT-5.5 इंस्टेंट मॉडल किया जारी, जानिए क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

May 06, 2026
09:11 am

क्या है खबर?

OpenAI ने ChatGPT के बेस मॉडल को अपडेट करते हुए GPT-5.5 इंस्टेंट पेश किया है, जो GPT-5.3 इंस्टेंट की जगह लेगा। कंपनी ने सभी यूजर्स के लिए अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है और एक ब्लॉग पोस्ट में बताया है कि यह पिछले मॉडल की तुलना में अधिक स्मार्ट, स्पष्ट, संक्षिप्त और सटीक है। इसके साथ ही दावा किया है कि यह मॉडल कानून, चिकित्सा और वित्त जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रम की स्थिति को कम करता है।

सुधार 

पिछले मॉडल की तुलना में कितना बेहतर है GPT-5.5 इंस्टेंट?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी का कहना है कि GPT-5.5 इंस्टेंट अधिक 'विश्वसनीय' है और आंतरिक बेंचमार्क में सटीकता के मामले में इस मॉडल ने सबसे अधिक सुधार दिखाया है। कंपनी का कहना है कि GPT-5.3 इंस्टेंट की तुलना में नए मॉडल ने चिकित्सा, कानून और वित्त जैसे क्षेत्रों में 52.5 फीसदी कम मतिभ्रम उत्पन्न किए। यह भी बताया गया है कि इस मॉडल ने चुनौतीपूर्ण बातचीत में गलत उत्तरों की संख्या में 37.3 फीसदी की कमी की है।

सुविधाएं 

नए मॉडल में मिलती हैं ये सुविधाएं 

ChatGPT निर्माता ने यह भी कहा कि उसका AI अब इमेज के अपलोड का विश्लेषण करने और वेब सर्च का उपयोग कब करना है, यह तय करने जैसे रोजमर्रा के कार्यों में अधिक सक्षम है। सर्च टूल का उपयोग करके पिछली बातचीत, फाइल्स और जीमेल को खंगाल सकता है, जिससे आपको अधिक व्यक्तिगत उत्तर मिल सकें। यह सुविधा वेब पर प्लस और प्रो यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी और इसे जल्द ही मोबाइल पर भी शुरू करने की योजना है।

Advertisement