OpenAI ने शिकायतों के बाद ऑनलाइन जारी किए 722 गणित के शोध पत्र
OpenAI ने हाल ही में 722 गणित के शोध पत्र ऑनलाइन जारी किए हैं। इसमें 4,000 समस्याओं से जुड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाए गए गणितीय परिणाम और उनके प्रमाण हैं।
यह कदम गणितज्ञों की उन शिकायतों के बाद आया है, जिनमें आरोप लगाया गया था कि उसने पहले हुए इंसानी शोध को श्रेय नहीं दिया, खासकर एर्डोस यूनिट-डिस्टेंस कंजेक्चर जैसे कठिन सवालों पर।
कंपनी इस विवाद को खत्म करना चाहती है। अपने काम को सार्वजनिक करके कंपनी यह भी दिखाना चाहती है कि AI कैसे गणित के क्षेत्र को आगे ले जाने में मदद कर सकता है।
गिटहब पर पोस्ट किए प्रोटोकॉल
इस काम को जिम्मेदारी से साझा करने के लिए OpenAI ने इंस्टीट्यूट फॉर एडवांस्ड स्टडी के विशेषज्ञों के साथ हाथ मिलाया है। उन्होंने लीन नाम के एक खास प्रूफ-चेकिंग कोड का इस्तेमाल किया है।
सभी 722 शोध पत्र अब गिटहब पर उपलब्ध हैं। इनके साथ ही ऐसे प्रोटोकॉल भी जारी किए गए हैं, जिनमें बताया गया है कि इन शोध पत्रों में सुधार कैसे किया जा सकता है और उनके नतीजों का हवाला कैसे दिया जाना चाहिए? यह एक बड़ा कदम है, जिसका मकसद गणितज्ञों की मदद करना और यह भरोसा दिलाना है कि AI विज्ञान के क्षेत्र में क्या-क्या कर सकता है।