OpenAI ने AI की खामी ढूंढने के लिए कैथेड्रल सिस्टम्स से मिलाया हाथ
OpenAI ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम्स में सुरक्षा खामियों को जल्दी ढूंढने और ठीक करने के लिए कैथेड्रल सिस्टम्स के साथ हाथ मिलाया है।
यह कदम कंपनी के एक बड़े सुरक्षा अभियान का हिस्सा है, ताकि उसकी तकनीक हैकर्स से सुरक्षित रह सके।
इस पहल को और आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने अपनी बग बाउंटी इनाम राशि भी बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि अगर, कोई बड़ी सुरक्षा खामी ढूंढता है तो उसे अब 1.72 लाख डॉलर (करीब 1.5 करोड़ रुपये) तक का इनाम मिल सकता है।
बाहरी शोधकर्ताओं से मांग रही मदद
कैथेड्रल सिस्टम्स की शुरुआत 'डोज' के पूर्व कर्मचारियों ने की थी और सुरक्षा कमजोरियों को तेजी से ढूंढने में इनका अच्छा रिकॉर्ड रहा है।
बग बाउंटी के इनाम को 4 गुना से ज्यादा बढ़ाकर OpenAI ने साफ कर दिया है कि वह अपने AI को सुरक्षित रखने के लिए बाहरी विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं की मदद चाहता है। कंपनी का मकसद साइबर खतरों से हमेशा एक कदम आगे रहना है, ताकि उसके मॉडल्स पूरी तरह से सुरक्षित बने रहें।