महंगा हो सकता है OpenAI का अगला AI डिवाइस, इतनी हो सकती है कीमत
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI अपने नए हार्डवेयर प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। आगामी डिवाइस को लेकर अब कुछ और जानकारियां ऑनलाइन लीक हो रही हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक नया पोर्टेबल स्मार्ट डिवाइस तैयार कर रही है, जिसे वर्ष 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट में इसके डिजाइन, फीचर्स और संभावित कीमत से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
डिजाइन
रिंग जैसा होगा इसका डिजाइन
रिपोर्ट के मुताबिक, इस डिवाइस का डिजाइन हॉकी पक के आकार जैसा गोल और रिंगनुमा होगा।
इसमें ऐसे खास कंपोनेंट लगाए जा सकते हैं, जो अपने आप हलचल कर सकेंगे और यूजर्स को अलग अनुभव देंगे। हालांकि, इसमें स्क्रीन नहीं होने की संभावना बताई जा रही है।
इसके बावजूद इसमें कैमरा और आसपास के माहौल को समझने वाले कई सेंसर दिए जा सकते हैं, जिससे यह ज्यादा स्मार्ट तरीके से काम कर सके और उपयोगकर्ताओं को नई सुविधाएं मिल सकें।
कीमत
इतनी हो सकती है कीमत
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OpenAI इस डिवाइस की कीमत करीब 300 से 400 डॉलर (लगभग 28,000 रुपये से 38,000 रुपये) के बीच रख सकता है।
यह बाजार में मिलने वाले कई प्रीमियम स्मार्ट स्पीकर से भी महंगा माना जा रहा है। हालांकि, लॉन्च से पहले इसके कीमत, फीचर्स और दूसरी योजनाओं में बदलाव भी किया जा सकता है।
आने वाले समय में कंपनी इस परियोजना से जुड़ी और नई आधिकारिक जानकारी भी साझा कर सकती है।