Loading...
OpenAI ने वकीलों के लिए नया AI मॉडल 'एस्ट्रा फॉर लॉ' किया लॉन्च, जानिए खासियत
वकीलों के लिए OpenAI ने लॉन्च किया नया AI मॉडल

OpenAI ने वकीलों के लिए नया AI मॉडल 'एस्ट्रा फॉर लॉ' किया लॉन्च, जानिए खासियत

Sep 18, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

OpenAI ने वकीलों और कानूनी संस्थानों के लिए एस्ट्रा फॉर लॉ नाम का नया AI मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी के अनुसार, यह मॉडल कानूनी मामलों पर शोध करने, कानूनों और पुराने फैसलों को खोजने, दस्तावेजों का विश्लेषण करने और ड्राफ्ट तैयार करने में मदद करेगा। इसे GPT-6 एस्ट्रा के साथ खास कानूनी सर्च इंडेक्स और कानूनी काम के लिए तैयार निर्देशों को जोड़कर बनाया गया है। शुरुआत में यह चुनिंदा अमेरिकी लॉ फर्मों को उपलब्ध कराया जाएगा।

विश्लेषण

कानूनी शोध और दस्तावेजों के विश्लेषण में मदद

एस्ट्रा फॉर लॉ को वकीलों के सामान्य सवालों से आगे बढ़कर जटिल कानूनी कामों में सहायता देने के लिए तैयार किया गया है।

यह केस से जुड़े दस्तावेज पढ़ सकता है, कानूनी तर्क तैयार करने में मदद कर सकता है और किसी मामले की कमजोरियों या अनिश्चितताओं को पहचान सकता है।

लॉ फर्म अपने पुराने मामलों, बातचीत की रणनीतियों, निर्देशों और दूसरे आंतरिक दस्तावेजों का इस्तेमाल करके इस सिस्टम को अपने काम के अनुसार ढाल सकेंगी।

सर्च इंडेक्स

23 करोड़ से ज्यादा URL वाला सर्च इंडेक्स

इस मॉडल की एक खास सुविधा इसका कानूनी सर्च इंडेक्स है, जिसमें 23 करोड़ से ज्यादा URL शामिल होने की बात कही गई है।

OpenAI के अनुसार, इसमें अमेरिकी अदालतों के फैसले, कानून, नियम और प्रशासनिक निर्णय खोजे जा सकते हैं। कंपनी ने कोर्टलिसनर से जुड़े एक गैर-लाभकारी कानूनी प्रोजेक्ट के साथ भी काम किया है।

OpenAI का दावा है कि यह संग्रह प्रकाशित अमेरिकी मिसालों वाले 99.9 प्रतिशत से ज्यादा मामलों को कवर करता है।

ADVERTISEMENT

दावा

शुरुआती टेस्ट और प्राइवेसी पर कंपनी का दावा

OpenAI ने 200 अमेरिकी कानूनी सवालों पर एस्ट्रा फॉर लॉ का परीक्षण किया।

कंपनी के अनुसार, मॉडल ने 54 प्रतिशत सवालों में सही जवाब देने की जांच पास की, जबकि सामान्य वेब सर्च के साथ यह आंकड़ा 38.7 प्रतिशत था। ये कंपनी के अपने परीक्षण हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

शुरुआत में मॉडल चुनिंदा अमेरिकी लॉ फर्मों को ChatGPT और कोडेक्स के जरिए मिलेगा। API सुविधा जल्द शुरू होने की बात कही गई है।

ADVERTISEMENT