Loading...
OpenAI ने लॉन्च किया GPT-6 साइबर, खुद खोजेगा कंप्यूटर और वेबसाइट की सुरक्षा खामियां
OpenAI ने लॉन्च किया GPT-6 साइबर

OpenAI ने लॉन्च किया GPT-6 साइबर, खुद खोजेगा कंप्यूटर और वेबसाइट की सुरक्षा खामियां

Nov 06, 2026
11:11 am

क्या है खबर?

OpenAI ने साइबर सुरक्षा से जुड़े कामों के लिए नया AI मॉडल GPT-6 साइबर पेश किया है। यह कंप्यूटर, वेबसाइट और सॉफ्टवेयर में मौजूद खामियों को खोजने के साथ उन्हें दूर करने में भी मदद करेगा। कंपनी के मुताबिक, यह पुराने मॉडलों के मुकाबले सुरक्षा से जुड़ी जांच बेहतर तरीके से कर सकता है। इसके साथ ही इसे इस तरह तैयार किया गया है कि यह बिना अनुमति किसी दूसरे सिस्टम में सेंध लगाने जैसे काम न करे।

खासियत

बिना अनुमति हैकिंग करने की आशंका कम

कंपनी ने बताया कि GPT-6 साइबर को साइबर सुरक्षा के मामले में अपनी सबसे गंभीर श्रेणी में रखा गया है।

इसकी जांच के दौरान मॉडल ने 99 फीसदी से ज्यादा बार दिए गए निर्देशों के मुताबिक काम किया। यह उन वेबसाइट और सेवाओं से दूर रहा, जिन्हें जांचने की उसे अनुमति नहीं दी गई थी।

एक परीक्षण में इसने 99.93 फीसदी मामलों में तय सीमा का पालन किया। पुराने मॉडल में यह आंकड़ा 94.49 फीसदी था।

खामियां

सुरक्षा की खामियां पकड़ने में कितना सक्षम?

OpenAI के परीक्षण में नए मॉडल ने साइबर सुरक्षा की कमजोरियां खोजने के मामले में GPT-6 एस्ट्रा से बेहतर प्रदर्शन किया है।

एक जांच में GPT-6 साइबर ने 48.5 फीसदी अंक हासिल किए, जबकि एस्ट्रा को 42.4 फीसदी अंक मिले। एक अन्य परीक्षण में बिना सोर्स कोड देखे वेबसाइट की जांच की गई।

इसमें नए मॉडल ने 40.3 फीसदी कमजोरियां पकड़ीं, जबकि एस्ट्रा सिर्फ 32 फीसदी खामियां पहचान पाया था।

ADVERTISEMENT

कमजोरियां

लिनक्स और फायरफॉक्स में मिलीं कमजोरियां

OpenAI के अनुसार, GPT-6 साइबर ने एक ही बार में लिनक्स में 948 गंभीर सुरक्षा खामियां खोज निकालीं।

इसकी मदद से फायरफॉक्स में भी 81 ऐसी कमजोरियों का पता चला, जिनकी जानकारी पहले नहीं थी। मोजिला ने इन कमियों को गंभीर माना और कई को दूर करने के लिए सुधार जारी किए।

फिलहाल कंपनी ने इस मॉडल को कुछ चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया है। इसका इस्तेमाल केवल अनुमति लेकर सुरक्षा जांच करने वाले लोग कर सकेंगे।

ADVERTISEMENT