LOADING...
OpenAI ने भारतीय किशोरों के लिए पेश की सुरक्षा योजना, जानिए क्या किए प्रावधान
OpenAI ने किशोरों के लिए सुरक्षा योजना पेश की है

OpenAI ने भारतीय किशोरों के लिए पेश की सुरक्षा योजना, जानिए क्या किए प्रावधान

Feb 11, 2026
07:08 pm

क्या है खबर?

OpenAI ने भारत के लिए किशोर सुरक्षा योजना लॉन्च की है। इसमें सुरक्षित और भरोसेमंद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की आवश्यकता पर बल दिया गया है। AI कंपनी ने कहा कि नाबालिगों के लिए वह गोपनीयता और स्वतंत्रता से अधिक सुरक्षा को प्राथमिकता देगी। यह सुनिश्चित करेगी कि ChatGPT की 15 वर्षीय बच्चे के साथ चैट एक वयस्क के प्रति उसकी प्रतिक्रियाओं से अलग होगी। यह योजना इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 से कुछ ही दिन पहले सामने आई है।

आवश्यकता 

इस कारण अपनाने पड़ रहे नए सुरक्षा उपाय

भारत के लिए किशोर सुरक्षा योजना में इस बात पर जोर दिया गया है कि देश के विशिष्ट डिजिटल परिदृश्य के कारण एक अनूठे दृष्टिकोण की आवश्यकता है। RATI फाउंडेशन की आइडियल इंटरनेट रिपोर्ट 2024-25 का हवाला देते हुए OpenAI ने बताया कि 62 प्रतिशत भारतीय किशोर साझा टूल्स का उपयोग करते हैं, जिससे निजी, एकल यूजर टूल्स पर आधारित पारंपरिक सुरक्षा टूल अप्रभावी हो जाते हैं। कंपनी ऐसे इन-बिल्ट, आयु-उपयुक्त सुरक्षा उपायों की ओर बढ़ रही है।

पेरेंटल कंट्रोल 

माता-पिता को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

OpenAI माता-पिता के लिए ऐसे नियंत्रण पेश कर रहा है, जो उनको एक साधारण ईमेल इनविटेशन के माध्यम से अपने अकाउंट को अपने किशोर के ChatGPT प्रोफाइल से लिंक करने की अनुमति देते हैं। एक बार लिंक हो जाने के बाद अभिभावक गोपनीयता और डाटा सेटिंग्स को प्रबंधित कर सकते हैं, मेमोरी और चैट हिस्ट्री को बंद कर सकते हैं। इसके अलावा ब्लैकआउट घंटे निर्धारित कर सकते हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किशोर स्क्रीन से आवश्यक ब्रेक लें।

Advertisement

आयु अनुमान 

यूजर की आयु का लगाएगी अनुमान 

ChatGPT निर्माता निजता-सुरक्षात्मक, जोखिम-आधारित आयु अनुमान टूल्स के माध्यम से कम उम्र के यूजर्स की पहचान करना चाहता है। ये टूल वयस्कों और 18 वर्ष से कम आयु के लोगों के बीच अंतर करने और संवेदनशील व्यक्तिगत डाटा के संग्रह को कम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। कंपनी ने कहा, "आयु अनुमान AI कंपनियों को यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि वे सही यूजर्स को सही सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।"

Advertisement

सहयोग 

कई क्षेत्रों के विशेषज्ञों की लेगी सलाह

किशोरों की सुरक्षा के लिए OpenAI ने भारतीय शिक्षकों, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसका लक्ष्य AI साक्षरता को भविष्य का एक प्रमुख कौशल बनाना है। कंपनी ने मानसिक स्वास्थ्य, कल्याण और बाल विकास के क्षेत्र में बाहरी विशेषज्ञों की सलाहकार परिषदें गठित करने का भी प्रस्ताव रखा है। ये परिषदें किशोरों के हिसाब से AI तकनीकों के डिजाइन और तैनाती संबंधी विकल्पों पर सलाह देंगी।

Advertisement