LOADING...
OpenAI ने एंड्रॉयड और आईफोन के लिए पेश किया कोडेक्स, ChatGPT ऐप में कर सकेंगे उपयोग
मोबाइल पर आया OpenAI का कोडेक्स

OpenAI ने एंड्रॉयड और आईफोन के लिए पेश किया कोडेक्स, ChatGPT ऐप में कर सकेंगे उपयोग

May 15, 2026
10:32 am

क्या है खबर?

OpenAI ने अपने कोडेक्स को अब एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कर दिया है। अब ChatGPT ऐप इस्तेमाल करने वाले फ्री और गो प्लान के यूजर्स भी मोबाइल से कोडेक्स एक्सेस कर सकेंगे। इससे पहले यह सुविधा केवल मैक और विंडोज डिवाइस पर उपलब्ध थी। यह फीचर सीधे मोबाइल पर कोडिंग करने के लिए नहीं, बल्कि कंप्यूटर या रिमोट सिस्टम पर चल रहे कोडिंग प्रोजेक्ट्स को मोबाइल से कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है।

काम

मोबाइल से ऐसे करेगा काम

नया सिस्टम मोबाइल ऐप को यूजर और उसके कोडिंग सिस्टम के बीच जोड़ने का काम करेगा। यानी कोडेक्स किसी कंप्यूटर, मैक मिनी या कंपनी के रिमोट सर्वर पर चलता रहेगा, जबकि यूजर अपने फोन से उसे कंट्रोल कर सकेगा। इससे फाइलें, पासवर्ड और जरूरी परमिशन उसी डिवाइस पर सुरक्षित रहेंगी, जहां असली सिस्टम चल रहा है। यूजर मोबाइल पर टेस्ट रिजल्ट, स्क्रीनशॉट और अपडेट देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर फोन से नए निर्देश भी भेज पाएंगे।

प्रोजेक्ट मैनेज

दूर रहकर भी कर सकेंगे प्रोजेक्ट मैनेज

कोडेक्स में एक सुरक्षित रिले सिस्टम दिया गया है, जो अलग-अलग डिवाइस के बीच कनेक्शन बनाए रखता है। इसका फायदा यह होगा कि यूजर ऑफिस या घर से दूर होने पर भी अपने कोडिंग प्रोजेक्ट पर नजर रख सकेंगे। अगर किसी प्रोजेक्ट में नई मंजूरी या अगले कदम की जरूरत होगी, तो सिस्टम यूजर को मोबाइल पर जानकारी भेज देगा। इससे काम रुकने का समय कम होगा और टीम दूर से भी प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से संभाल सकेगी।

Advertisement

प्लान

OpenAI के बड़े प्लान का हिस्सा

विशेषज्ञ इस फीचर को OpenAI के बड़े 'सुपर ऐप' प्लान का हिस्सा मान रहे हैं। कंपनी पहले ही ChatGPT, कोडेक्स और एटलस ब्राउजर को एक ही प्लेटफॉर्म में जोड़ने पर काम कर रही है। मोबाइल सपोर्ट उसी दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। नया फीचर इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अपने फोन में ChatGPT ऐप और मैक पर कोडेक्स ऐप अपडेट करना होगा। कंपनी ने कहा है कि विंडोन डिवाइस के लिए मोबाइल कनेक्शन सपोर्ट भी आएगा।

Advertisement