OpenAI ने सुरक्षा बढ़ाने के लिए ChatGPT में पेश किया लॉकडाउन मोड
OpenAI ने ChatGPT के लिए 'लॉकडाउन मोड' जारी कर दिया है। यह खास तौर पर 'प्रॉम्प्ट इंजेक्शन' हमलों से यूजर्स की सुरक्षा के लिए लाया गया है।
ये हमले असल में ऐसी चालाकी भरी ट्रिक्स होते हैं, जिनसे कोई व्यक्ति आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भ्रमित करके उससे गलत काम करवा सकता है या आपकी निजी जानकारी तक पहुंच बना सकता है।
यह नया मोड उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो गोपनीय जानकारी पर काम करते हैं और सामान्य सुरक्षा से भी आगे बढ़कर अतिरिक्त सुरक्षा चाहते हैं।
नए मोड में मिलेंगी ये सुविधाएं
लॉकडाउन मोड ऑन करते ही कुछ फीचर्स अपने आप बंद हो जाएंगे। इनमें इंटरनेट से तस्वीरें लाना, विश्लेषण के लिए फाइल डाउनलोड करना, डीप रिसर्च और एजेंट मोड जैसे एडवांस्ड टूल्स शामिल हैं।
हालांकि, फाइल अपलोड करना और चैट मेमोरी जैसी अहम सुविधाएं पहले की तरह काम करती रहेंगी। ChatGPT का इस्तेमाल करने वाला हर कोई चाहे उसके पास फ्री अकाउंट हो या पेड सेफ्टी सेटिंग्स में जाकर इसे आजमा सकता है।
इसके अलावा, एक नया 'सेशन मैनेजर' भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप देख सकते हैं कि आप कहां-कहां लॉग-इन हैं और जरूरत पड़ने पर दूर से ही लॉग-आउट भी कर सकते हैं।