OpenAI ने साइबर सुरक्षा के लिए लॉन्च किया GPT-5.5-साइबर
OpenAI ने आधिकारिक तौर पर GPT-5.5-साइबर लॉन्च किया है। यह एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल है, जिसे खास तौर पर साइबर सुरक्षा के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने कोडैक्स सिक्योरिटी स्कैनर भी पेश किया है।
GPT-5.5-साइबर उनके 'ट्रस्टेड एक्सेस फोर साइबर' प्रोग्राम का हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल दुनिया को और सुरक्षित बनाना है।
इसके अलावा, कंपनी ने 'पैच द प्लैनेट' पहल भी शुरू की है। इसके तहत ट्रेल ऑफ बिट्स, हैकरवन और कैलिप्सो जैसी कंपनियों के साथ मिलकर ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर में मौजूद कमियों को ठीक किया जा रहा है। इस अभियान की शुरुआत 5 दिन के एक 'स्प्रिंट' के साथ हुई थी, जिसमें सैकड़ों कमियां पकड़ी गईं।
एंथ्रोपिक के मिथोस 5 को पीछे छोड़ा
प्रदर्शन के मामले में GPT-5.5-साइबर ने साइबरजिम बेंचमार्क पर 85.6 फीसदी नंबर हासिल किए हैं। उसने एंथ्रोपिक के मिथोस 5 को पीछे छोड़ दिया, जिसे 83.8 फीसदी अंक मिले थे।
दूसरी ओर, दुनियाभर की साइबर एजेंसियां आगाह कर रही हैं कि ये एडवांस AI टूल्स साइबर सुरक्षा और हमलों दोनों की रफ्तार को काफी बढ़ा सकते हैं।
इसके अलावा, 'पैच द प्लैनेट' पहल का एक अहम मकसद ओपन-सोर्स कम्युनिटी को AI से बनीं खराब गुणवत्ता वाली बग रिपोर्ट्स के बढ़ते बोझ से छुटकारा दिलाना है।
नए फंड और OpenAI के मॉडल्स तक पूरी पहुंच के साथ ट्रेल ऑफ बिट्स अब इस काम को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने की तैयारी में है।