OpenAI ने ChatGPT मोबाइल ऐप को एक नया लुक दिया है। इसमें एक खास डॉट्स टैब जोड़ा गया है और निचले नेविगेशन बार को भी ज्यादा आकर्षक बनाया गया है।
अब ऐप की स्क्रीन के सबसे नीचे आपको होम, डॉट्स और एक्सप्लोर के विकल्प दिखेंगे।
यह अपडेट अभी ChatGPT प्रो यूजर्स (18 साल या उससे ज्यादा उम्र) और कुछ प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए जारी किया जा रहा है।
AI एजेंट्स के साथ मिलेगा बातचीत का मौका
होम टैब से आपको पहले की तरह ही सामान्य चैट का अनुभव मिलेगा, लेकिन डॉट्स टैब अब आपको सीधे AI एजेंट्स के साथ बातचीत करने का मौका देगा।
यह ऐसा है, जैसे आपके पास अलग-अलग कामों के लिए खास बॉट्स मौजूद हों। एक्सप्लोर सेक्शन से कोडैक्स और प्लगइंस जैसे अतिरिक्त फीचर्स अनलॉक होंगे।
अपनी पसंद के टूल्स को आप पिन भी कर सकते हैं, ताकि वे हमेशा आसानी से मिल जाएं।
अगर, आपको यह नया डिजाइन पसंद नहीं आता है तो सेटिंग्स में एक विकल्प भी है, जिससे आप वापस पुराने लुक पर जा सकते हैं।