दिवाली की तैयारियों के लिए OpenAI ने पेश किया ChatGPT वॉयस
टेक्नोलॉजी
OpenAI ने भारतीय आवाजों नीर और लहर के साथ ChatGPT वॉयस को पेश किया है। कंपनी का मकसद दीवाली की तैयारियों का तनाव कम करना है।
अब बजट बनाना, खरीदारी की सूची तैयार करना और परिवार के साथ मिलने-जुलने की योजना जैसी चीजें एक साधारण चैट के जरिए हो सकती हैं। इससे आप व्यवस्था की चिंता में कम समय बिताकर त्योहार का ज्यादा आनंद ले सकते हैं।
रेसिपी और योजनाओं को करता है रिकॉर्ड
ChatGPT वॉयस परिवार की रेसिपी को बोलकर लिख लेता है, खर्च की योजना बनाने में मदद करता है, बजट के हिसाब से उपहार सुझाता है और मेहमानों के लिए बैठने-खाने की व्यवस्था कर देता है।
इसके अलावा, प्लान में अचानक कोई बदलाव हो जाए या आखिरी मौके पर और भी मेहमान आ जाएं तो यह तुरंत स्थिति के हिसाब से खुद को ढाल लेता है। इससे आपकी दीवाली का जश्न सुचारू और मजेदार बना रहता है।