Loading...
OpenAI ने ChatGPT में AI जनरेटेड स्टिकर फीचर किया लॉन्च, जानिए कैसे करेगा काम
ChatGPT अब AI जनरेटेड तस्वीरों को स्टिकर में बदल देगा

OpenAI ने ChatGPT में AI जनरेटेड स्टिकर फीचर किया लॉन्च, जानिए कैसे करेगा काम

Aug 25, 2026
12:07 pm

क्या है खबर?

OpenAI ने ChatGPT में नया स्टिकर फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी इमेज का इस्तेमाल करके अपने हिसाब से स्टिकर पैक बना सकते हैं। यह फीचर रोजमर्रा के पलों, आपसी मजाक, पसंदीदा किरदारों और निजी यादों को कस्टम स्टिकर में बदलने में मदद करने के लिए बनाया गया है। इनको व्हाट्सऐप और आईमैसेज जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकता है और सभी ChatGPT मोबाइल यूजर्स के लिए बिना किसी शुल्क के उपलब्ध है।

तरीका 

ऐसे काम करेगा यह फीचर 

यह नया फीचर OpenAI के लेटेस्ट इमेज जनरेशन मॉडल ChatGPT इमेजेज 2.0 पर आधारित है। यूजर्स अपनी पसंद के स्टिकर के बारे में लिखकर (टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालकर) स्टिकर पैक बना सकते हैं।

इस फीचर में ज्यादा पर्सनलाइज्ड क्रिएशन भी बनाए जा सकते हैं, जैसे दोस्तों, परिवार के सदस्यों या पालतू जानवरों पर आधारित स्टिकर पैक।

यूजर्स होने वाली दुल्हन के लिए बॉलीवुड-स्टाइल डायलॉग का इस्तेमाल कर सकते हैं या छोटे बच्चे के एक्सप्रेशन को कार्टून-स्टाइल स्टिकर में बदल सकते हैं।

खासियत

हर पैक में शामिल होंगे 9 स्टिकर 

हर बनाए गए पैक में 9 तक स्टिकर हो सकते हैं। OpenAI कई तरह के विजुअल स्टाइल भी दे रहा है।

इसमें यूजर्स 18 अलग-अलग लुक में से चुन सकते हैं, जैसे कि एनीमे, होलोग्राफिक और 3D। स्टिकर पैक को इमोजी का इस्तेमाल करके रीमिक्स भी किया जा सकता है, जिससे यूजर्स अपनी क्रिएशन को और भी पर्सनलाइज कर सकते हैं।

बनने के बाद स्टिकर पैक को डाउनलोड या सीधे मैसेजिंग ऐप्स पर शेयर किया जा सकता है।

ADVERTISEMENT