OpenAI और xAI ने AI मॉडल इस्तेमाल पर लगाई पाबंदियां
OpenAI और xAI दोनों ही कंपनियां अब अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इस्तेमाल के नए नियम लागू कर रही हैं। इनका मकसद सब्सक्रिप्शन स्टैकिंग और इस्तेमाल की सीमा को बेहतर तरीके से संभालना है। दरअसल, कंपनी की बढ़ती हुई परिचालन लागत और यूजर्स की नाराजगी को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।
OpenAI ने हाल ही में घोषणा की है कि अब एक ही डिवाइस या पेमेंट कार्ड पर कई नए पेड ChatGPT सब्सक्रिप्शन नहीं लिए जा सकेंगे। अगर, कोई यूजर इस तय सीमा को पार करने की कोशिश करता है तो उसे एक एरर मैसेज दिखाई देगा।
लिमिट जल्द खत्म हो जाने से यूजर नाराज
AI टूल्स से जुड़ी ऐसी नई पाबंदियों को लेकर कुछ यूजर्स नाराज हैं, वहीं कुछ इनकी वजह भी समझ रहे हैं। दूसरी तरफ, xAI के प्रमुख एलन मस्क ने स्वीकार किया है कि ग्रोक चैटबॉट को चलाने में बहुत ज्यादा लागत आती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ एक्स प्रीमियम यूजर्स की डेली यूज लिमिट सामान्य से जल्दी खत्म हो रही है, जिसके चलते वहां भी यूजर्स में नाराजगी देखी जा रही है। इससे साफ है कि दोनों कंपनियां फिलहाल अपने खर्चों और यूजर्स की AI टूल्स से जुड़ी उम्मीदों के बीच संतुलन बिठाने के दबाव में हैं।