OpenAI ने स्पेस पेजेस में आ रही दिक्कत को किया खत्म
टेक्नोलॉजी
OpenAI ने स्पेस पेजेस फीचर में आ रही एक बग को ठीक कर दिया है। इस बग की वजह से कुछ यूजर्स को इसमें दिक्कतें आ रही थीं। यह दिक्कत 30 सितंबर से ही सामने आ रही थी, जिस वजह से यूजर्स अपने पेजेस बना या उन पर काम नहीं कर पा रहे थे। अब एक्सेस सामान्य हो गया है तो आप अपने स्पेस दोबारा से आसानी से सेटअप कर सकते हैं और उन्हें मैनेज भी कर सकते हैं।
कोलेबोरेटिव स्लाइड्स विकल्प किया पेश
स्पेस पेजेस से आप सीधे वेब या डेस्कटॉप ऐप पर पेज बना और एडिट कर सकते हैं। मोबाइल यूजर्स भी आसानी से कंटेंट देख और शेयर कर सकते हैं।
इतना ही नहीं OpenAI ने पावरपॉइंट का एक नया विकल्प भी पेश किया है, जिसे उसने कोलेबोरेटिव स्लाइड्स नाम दिया है। यह एक ऐसा पावरपॉइंट विकल्प है, जहां आपको केवल ChatGPT को बताना होता है कि आपको क्या चाहिए? और यह आपके लिए स्लाइड्स तैयार कर देता है।