सैम ऑल्टमैन ने की AI के खतरों से निपटने के लिए एकजुट होने की अपील
टेक्नोलॉजी
OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने साइबर सिक्योरिटी में काम करने वाले लोगों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से पैदा होने वाले साइबर खतरों को गंभीरता से लेने की अपील की है।
उनका कहना है कि AI की वजह से साइबर सुरक्षा एक बेहद अहम मोड़ पर खड़ी है और इस पर जल्द कार्रवाई करनी होगी क्योंकि समय बहुत कम बचा है।
AI जहां एक तरफ हमारी ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूत करने की क्षमता रखता है, वहीं दूसरी ओर यह हैकर्स के लिए हमलों को अंजाम देना और भी आसान बना रहा है।
खतरे की गंभीरता पर दिया जोर
ऑल्टमैन ने पूरे टेक जगत से अपील की है कि हालात बेकाबू होने से पहले वे सब मिलकर काम करें। उन्होंने जोर देकर कहा, "कृपया इस मौके को गंभीरता से लें।"
उनका मानना है कि इन नए खतरों पर लगाम लगाने के लिए सिर्फ एक तेज और एकजुट प्रतिक्रिया ही काम आएगी।