LOADING...
OpenAI ने माइक्रोसॉफ्ट को अपने कारोबार के लिए बताया जोखिम, IPO से पहले दी चेतावनी
OpenAI ने माइक्रोसॉफ्ट को अपने कारोबार के लिए जोखिम बताया है

OpenAI ने माइक्रोसॉफ्ट को अपने कारोबार के लिए बताया जोखिम, IPO से पहले दी चेतावनी

Mar 24, 2026
12:05 pm

क्या है खबर?

OpenAI ने कहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ घनिष्ठ संबंध उसके कारोबार के लिए जोखिम का कारण बन सकते हैं। एक दस्तावेज के अनुसार, ChatGPT निर्माता ने अपने निवेशकों को बताया कि माइक्रोसॉफ्ट उसके फाइनेंस और कंप्यूटिंग के एक महत्वपूर्ण हिस्से के लिए जिम्मेदार है। उसने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी के परिचालन परिणाम इस बात पर निर्भर करेंगे कि क्या वह माइक्रोसॉफ्ट के अलावा अन्य भागीदारों के साथ सफलतापूर्वक संबंध स्थापित कर सकती है या नहीं।

बयान 

कंपनी ने माइक्रोसॉफ्ट को लेकर कही यह बात

CNBC ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) प्रॉस्पेक्टस से मिलते-जुलते दस्तावेज में OpenAI ने 'लेनदेन से संबंधित जोखिम' और 'हमारे व्यवसाय से संबंधित जोखिम' शीर्षक वाले सेक्शन शामिल किए हैं। दस्तावेज में कंपनी ने कहा, "अगर, माइक्रोसॉफ्ट हमारे साथ अपनी व्यावसायिक साझेदारी में संशोधन करता है या उसे समाप्त करता है या हम अपने व्यावसायिक भागीदारों में सफलतापूर्वक विविधता लाने में असमर्थ हैं तो हमारे व्यवसाय, संभावनाओं, परिचालन परिणामों और वित्तीय स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।"

साझेदारी 

माइक्रोसॉफ्ट शुरुआत से है निवेशक

माइक्रोसॉफ्ट ChatGPT निर्माता के शुरुआती निवेशकों में से एक था, जिसने 2019 में 1 अरब डॉलर (करीब 93 अरब रुपये) और 2023 की शुरुआत में 10 अरब डॉलर (करीब 930 अरब रुपये) का निवेश किया था। सितंबर में दोनों ने नए संबंधों की शर्तों के तहत एक गैर-बाध्यकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे OpenAI के लिए सॉफ्टबैंक, एनवीडिया और अमेजन के साथ समझौते करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। कंपनी इस साल की दूसरी छमाही में IPO ला रही है।

Advertisement