OpenAI के AI ने UN वेबसाइट को हैक करने की 16,000 से ज्यादा बार की कोशिश
एक स्वतंत्र रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से जून के बीच OpenAI के बॉट्स ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक ट्रेड वेबसाइट से जानकारी निकालने की 16,000 से ज्यादा बार कोशिश की।
जांचकर्ताओं ने बताया कि इन बॉट्स ने सार्वजनिक डाटा खंगालने के लिए काफी आक्रामक तरीके अपनाए। इस घटना के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के ऑनलाइन व्यवहार को लेकर कई सवाल उठ खड़े हुए हैं।
मॉडल्स की हो रही समीक्षा
यह सब सामने आने के बाद OpenAI अपने उन मॉडल्स की व्यापक और लगातार समीक्षा कर रहा है, जो ट्रेनिंग और मूल्यांकन के दौरान ठीक से काम नहीं कर पाए थे।
कंपनी ने इन मॉडल्स द्वारा की गई गतिविधियों का भी गहराई से अध्ययन करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में AI कंपनी ने UN से संपर्क किया है और अपनी समीक्षा करने वाली टीम के साथ एक ब्रीफिंग देने की पेशकश की है।
इतना ही नहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन ने सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान देने के लिए अपने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (IPO) को भी टालने का सुझाव दिया था। कंपनी का कहना है कि उसने अमेरिका की किसी भी सरकारी वेबसाइट में सेंध नहीं लगाई है और वह इन नतीजों की समीक्षा कर रही है।