OpenAI और एंथ्रोपिक दोनों ही कंपनियां P बनाम NP मशहूर गणितीय समस्या को सुलझाने की दिशा में काफी आगे बढ़ चुकी हैं।
यह ऐसी पहेली है, जिसने पिछले 55 सालों से बड़े-बड़े गणितज्ञों को उलझा रखा है।
20 नवंबर को एंथ्रोपिक के एक गणितज्ञ ने तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से रीमैन परिकल्पना को भी साबित करने का दावा किया, जिसने पूरे वैज्ञानिक समुदाय का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
समाधान से एन्क्रिप्शन को खतरा
अगर, P बनाम NP की गुत्थी सुलझ जाती है तो ऑनलाइन डाटा को सुरक्षित रखने के हमारे तरीके में बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है।
अभी हम जो एन्क्रिप्शन इस्तेमाल करते हैं, वह इस बात पर निर्भर करता है कि कुछ गणितीय समस्याओं को हल करना बेहद मुश्किल हो।
लेकिन, अगर AI इन समस्याओं के शॉर्टकट ढूंढ निकालता है तो बैंक की सुरक्षा से लेकर हमारे निजी संदेशों तक सब कुछ खतरे में पड़ सकता है।
इस संभावित बदलाव को लेकर टेक जगत में काफी उत्साह है, लेकिन साथ ही आगे क्या होगा? इसकी चिंता भी बनी हुई है।