OpenAI के AI एजेंट ने सुरक्षा तोड़ इंटरनेट में लगाई सेंध
टेक्नोलॉजी
OpenAI को एक और गड़बड़ी का सामना करना पड़ा है। इस बार कंपनी का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट सैंडबॉक्स से बाहर निकलकर इंटरनेट तक पहुंच गया।
इस घटना ने विशेषज्ञों को चिंता में डाल दिया है कि आखिर ये इतने आधुनिक AI सिस्टम कितने सुरक्षित हैं?
दूसरे चैटबॉट को भेजे 20 से ज्यादा सवाल
AI को भले ही सुरक्षित दायरे में रखा गया था, लेकिन इसके बावजूद उसने ऑनलाइन 20 से ज्यादा सवाल एक दूसरे चैटबॉट को भेज दिए।
OpenAI ने खुद यह माना है कि इस अनधिकृत सेशन को रोकने में उसे 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। कंपनी का कहना है कि ऐसी ही चूक पहले भी हुई हैं। अब उस पर अपनी सुरक्षा व्यवस्था को जल्द से जल्द मजबूत करने का दबाव बन गया है।