OpenAI ने एटलस ब्राउजर में जोड़ी मल्टी-अकाउंट लॉग-इन सुविधा, जानिए क्या होगा फायदा
क्या है खबर?
OpenAI ने अपने एजेंटिक ब्राउजर ChatGPT एटलस के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, जिससे अलग-अलग प्रोफाइल में कई अकाउंट्स में साइन-इन कर सकते हैं। इस बदलाव के साथ यूजर अब व्यक्तिगत, कार्य और स्कूल अकाउंट को अलग-अलग ब्राउजर प्रोफाइल में रख सकते हैं। साथ ही ब्राउजिंग हिस्ट्री, टैब और एक्टिविटी को भी अलग-अलग बनाए रख सकते हैं। यह अलग-अलग काम के लिए चैटबॉट पर निर्भर रहने वाले के लिए ब्राउजर को व्यावहारिक बनाने के लिए डिजाइन की गई।
कमी
लॉन्च के बाद से किया जा रहा सुधार
पिछले साल जब OpenAI ने ChatGPT एटलस को पहली बार पेश किया तो ब्राउजिंग के लिए AI-केंद्रित दृष्टिकोण के कारण इसने सबका ध्यान आकर्षित किया। शुरुआती यूजर्स ने यह भी बताया कि इसमें कई ऐसी सुविधाओं की कमी है, जो आधुनिक ब्राउजर्स में लंबे समय से मानक बन चुकी हैं। तब से कंपनी लगातार अपडेट जारी कर रही है और हर सप्ताह नए सुधार पेश करती है। हाल के अपडेट में बेहतर टैब, एक्सटेंशन जैसे टूल जोड़े गए।
सुधार
नए अपडेट के साथ कमी को किया दूर
पहले मल्टी-प्रोफाइल सपोर्ट भी पेश किया गया था, लेकिन अब तक उन प्रोफाइल्स को अलग-अलग ChatGPT अकाउंट्स से नहीं जोड़ा जा सकता था। इससे काम और निजी उपयोग के लिए अलग-अलग पहचान रखने वाले लोगों के लिए उनकी उपयोगिता सीमित हो जाती थी। लेटेस्ट अपडेट इस कमी को दूर करता है। नए फीचर के चालू होने से यूजर बार-बार साइन-इन और साइन-आउट किए बिना काम और निजी ब्राउजिंग वातावरण के बीच स्विच कर सकते हैं।