OpenAI अपने AI एजेंट्स की सुरक्षा को करेगी बेहतर, प्रॉम्प्टफू का किया अधिग्रहण
क्या है खबर?
OpenAI ने साइबर सुरक्षा स्टार्टअप प्रॉम्प्टफू का अधिग्रहण किया है, जो जटिल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सिस्टम्स की सुरक्षा और परीक्षण में सहायक टूल प्रदान करता है। सैम ऑल्टमैन के नेतृत्व वाली इस कंपनी ने सौदे की शर्तों का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कहा कि प्रॉम्प्टफू की टीम OpenAI में शामिल हो जाएगी। उसके के सुरक्षा टूल AI कंपनी के फ्रंटियर प्लेटफॉर्म के अंतर्गत लाए जाएंगे, जो AI एजेंट्स के लिए है।
फायदा
प्रॉम्प्टफू तकनीक से OpenAI को क्या होगा फायदा?
डिजिटल कार्यों को करने वाले स्वतंत्र AI एजेंट्स के विकास ने उत्पादकता में वृद्धि को लेकर उत्साह पैदा किया है। दूसरी तरफ इसने हैकर्स को संवेदनशील डाटा तक पहुंचने या ऑटोमैटिक सिस्टम्स में हेरफेर करने के नए अवसर भी प्रदान किए हैं। OpenAI ने कहा कि प्रॉम्प्टफू की तकनीक उसके एजेंट प्लेटफॉर्म को ऑटोमैटिक रेड-टीमेंग करने, सुरक्षा संबंधी चिंताओं के लिए एजेंटिक वर्कफ्लो का मूल्यांकन करने, जोखिमों और अनुपालन आवश्यकताओं के लिए गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम बनाएगी।
प्रॉम्प्टफू
किस क्षेत्र में काम करती है प्रॉम्प्टफू?
प्रॉम्प्टफू की स्थापना इयान वेबस्टर और माइकल डी'एंजेलो ने की थी, जिसका उद्देश्य कंपनियों द्वारा LLM में सुरक्षा कमजोरियों का परीक्षण करने के लिए उपयोग किए जाने वाले टूल विकसित करना था। इसमें एक ओपन सोर्स इंटरफेस और लाइब्रेरी शामिल है। कंपनी का कहना है कि उसके उत्पादों का उपयोग फॉर्च्यून 500 कंपनियों में से 25 फीसदी से अधिक कंपनियां करती हैं। उसने अपनी स्थापना के बाद से अब तक केवल 2.3 करोड़ डॉलर (करीब 207 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।