एनवीडिया कर रही AI चिप्स वाले विंडोज कंप्यूटर लाने की तैयारी
टेक्नोलॉजी
एनवीडिया अपने खुद के विंडोज कंप्यूटर लॉन्च करने वाला है, जिससे पर्सनल कंप्यूटर (PC) की दुनिया में एक नई हलचल मचने वाली है। इस कदम से उसकी सीधी टक्कर इंटेल, AMD और क्वालकॉम जैसे बड़े दिग्गजों के साथ होगी।
इसका औपचारिक ऐलान सैन फ्रांसिस्को में होने वाले माइक्रोसॉफ्ट के बिल्ड कॉन्फ्रेंस और ताइवान के कंप्यूटैक्स इवेंट में होने की उम्मीद है।
डिवाइस पर AI चलाने वाले PC के संकेत दिए
एनवीडिया ने एक्स पर 'ए न्यू एरा ऑफ PC' का मैसेज देकर कंप्यूटैक्स में एक बड़ी घोषणा का इशारा किया है। माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर एनवीडिया का मकसद है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े काम सीधे आपके डिवाइस पर ही किए जा सकें, जिससे महंगे क्लाउड सर्विसेज पर निर्भरता कम हो।
उनके खास चिप डिजाइन की वजह से PC तेज और समझदार बन सकते हैं और जो कारोबार AI के भारी-भरकम कामों से जूझते हैं, उनका खर्च भी कम हो जाएगा।