एनवीडिया ने साझेदारों के साथ पेश किया AI डाटा सेंटर का नया डिजाइन
एनवीडिया ने गूगल, मेटा, AMD और सिस्को के साथ मिलकर ओपन कंप्यूट प्रोजेक्ट ग्लोबल समिट में नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा सेंटर डिजाइन का ऐलान किया है।
उनका बड़ा मकसद अपने ओपन MGX आर्किटेक्चर के जरिए ऐसे स्टैंडर्ड ब्लूप्रिंट बनाना है, जो वर्तमान के AI की बहुत ज्यादा बिजली की जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें।
लिक्विड कूलिंग तकनीक का होगा इस्तेमाल
MGX 1.2 तकनीक से अब रैक 250 किलोवाट तक की बिजली पर चल सकेंगे। इसमें लिक्विड कूलिंग का इस्तेमाल होगा, जो AI के उन कामों के लिए बहुत जरूरी है, जिनमें ज्यादा बिजली खर्च होती है।
इसके अलावा, एनवीडिया और उसके साथी डाटा सेंटर्स को और भरोसेमंद बनाने के लिए पावर और कूलिंग के एक जैसे स्टैंडर्ड भी ला रहे हैं।
मेटा अपने नेटवर्क को एनवीडिया के स्पेक्ट्रम-6 स्विचों से बेहतर बना रही है, वहीं सिस्को के साथ मिलकर एक नया स्टैंडर्ड लाया जाएगा, जिससे बैंडविड्थ और तेज होगी।