एनवीडिया प्रमुख ने AI से 2030 तक दुनिया को बड़ खतरे के दावों को नकारा
एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसेन हुआंग इस विचार से बिल्कुल सहमत नहीं हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) 2030 तक दुनिया में कोई बड़ी आपदा ले आएगा।
एक नए साक्षात्कार में उन्होंने AI से होने वाली प्रलय की संभावना को 'जीरो परसेंट चांस' बताया। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि तकनीक को लेकर इस तरह की डरावनी भविष्यवाणियां अक्सर केवल ध्यान खींचने या राजनीतिक लाभ के लिए की जाती हैं।
AI के तेज और सुरक्षित विकास की वकालत
हुआंग AI के साथ तेजी से आगे बढ़ने के पक्ष में हैं, लेकिन उनकी एक अहम शर्त है कि यह काम सुरक्षित तरीके से ही होना चाहिए।
उन्होंने कहा, "हमें दूसरों की परवाह किए बिना जितनी तेजी से हो सके, उतनी गति से आगे बढ़ना चाहिए। हम अपनी पूरी रफ्तार से आगे बढ़ेंगे, लेकिन हम कभी भी ऐसे उत्पाद बाजार में नहीं उतारेंगे, जो तैयार न हों या जो असुरक्षित हों।"
हाल ही में 14 सितंबर को लॉस एंजेलिस में हुए 'ऑल-इन समिट' के दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की थी। ट्रंप ने भी AI को लेकर फैले व्यापक डर को एक तरह का धोखा या झूठ बताया था।