NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / अब हिंदी में भी बात करेगा अमेजन अलेक्सा, जल्द आएगा नया फीचर
    अगली खबर
    अब हिंदी में भी बात करेगा अमेजन अलेक्सा, जल्द आएगा नया फीचर

    अब हिंदी में भी बात करेगा अमेजन अलेक्सा, जल्द आएगा नया फीचर

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 08, 2019
    05:41 pm

    क्या है खबर?

    अमेजन का वर्चुअल असिस्टेंट अलेक्सा अब हिंदी में भी बात करेगा। आप हिंदी में अलेक्सा से कुछ कहेंगे और वह हिंदी में ही इसका जवाब देगा।

    लास वेगास मे अमेजन के एक सम्मेलन में बात करते हुए कंपनी के मुख्य वैज्ञानिक और उप प्रमुख रोहित प्रसाद ने कहा कि कंपनी अलेक्सा की हिंदी बोलने की क्षमता सुधारने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।

    उन्होंने कहा कि कंपनी और भारतीय भाषाओं को जोड़ने की योजना बना रही है।

    फीचर

    भारतीय लहजे में बात करेगा एलेक्सा

    अभी तक एलेक्सा अधिकतर बातें इंग्लिश में करता है। वह कभी-कभी हिंग्लिश (हिंदी और इंग्लिश का मिश्रण) या हिंदी बोलता है, लेकिन यह बहुत कम होता है।

    नया फीचर आने के बाद एलेक्सा का बात करने का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है।

    प्रसाद ने बताया कि एलेक्सा में हिंदी शामिल करना आसान था, लेकिन कंपनी इस हिंदी को पूरी तरह भारतीय बनाना चाहती है ताकि यह पूरी तरह भारतीय लहजे में हिंदी में बात कर सके।

    जानकारी

    यूजर्स से स्थानीय भाषाएं सीखता है एलेक्सा

    यह पहली बार नहीं है जब एलेक्सा स्थानीय भाषाओं को लेकर काम कर रहा है। पिछले साल अमेजन ने भारत में क्लियो नाम से सर्विस शुरू की थी, जिसके तहत एलेक्सा यूजर्स उसे हिंदी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, बंगाली और गुजराती आदि भाषाएं सीखा सकते हैं।

    एलेक्सा

    बातचीत करना सीख रहा एलेक्सा

    अमेजन एलेक्सा में हिंदी जोड़ने के साथ-साथ कई और फीचर्स भी शामिल करने पर विचार कर रही है।

    कंंपनी इसमें बातचीत करने की स्किल जोड़ रही है। इससे एलेक्सा के साथ बात करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

    यह फीचर आने के बाद अगर कोई यूजर एलेक्सा से मूवी टिकट बुक करने को कहेगा तो वह सामने पूछेगा कि क्या आप फिल्म देखने जाने के लिए कैब बुक करेंगे।

    अगर यूजर हां बोलेगा तो अलेक्सा कैब बुक कर देगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेजॉन प्राइम

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    अमेजॉन प्राइम

    भारत में अपने कंटेट को सेल्फ-सेंसर कर सकते हैं नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार नेटफ्लिक्स
    इंतजार खत्म! 'मिर्जापुर' के मेकर्स ने जारी किया सीज़न 2 का वीडियो, बताया- बजेगा पूरा बैंड बॉलीवुड समाचार
    'मिर्जापुर' के 'गुड्डू पंडित' की न्यूड फोटोज़ लीक, वीडियो पोस्ट कर कहा- 'हां मैं ही हूं' बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025