ऐपल ला रही आईमैसेज में नया AI असिस्टेंट SZN, चैट के दौरान करेगा आपके काम
ऐपल में सिरी पर काम कर चुके निखिल गुप्ता इस अक्टूबर में आईफोन, आईपैड और मैक पर आईमैसेज के लिए एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट SZN लेकर आ रहे हैं।
इसकी खासियत यह है कि चैट करते हुए ही आप इसके जरिए वेबसाइट ब्राउज कर सकते हैं और खरीदारी भी कर सकते हैं। इसे इस्तेमाल करते हुए आपको ऐसा लगेगा, जैसे आपका कोई स्मार्ट दोस्त है, जो चैट के दौरान ही आपके जरूरी काम निपटा रहा है।
ऐपल की सुविधाओं से निजी तौर पर जुडेगा
SZN को इस तरह से बनाया गया है कि यह ऐपल की शेयर्ड नोट्स, फाइंड माय लोकेशन और आईक्लाउड फाइल्स जैसी सुविधाओं के साथ बिना चैट छोडे आसानी से जुड जाता है।
यह आपका पर्सनल डाटा का इस्तेमाल अपने AI को ट्रेनिंग देने के लिए नहीं करता, जिससे आपकी निजता बनी रहती है।
भले ही ऐपल आईमैसेज में थर्ड-पार्टी ऐप्स को लेकर अक्सर कड़े नियम रखता है, लेकिन SZN फिर भी मैसेजिंग असिस्टेंट को और ज्यादा स्मार्ट और मददगार बनाने की दिशा में एक नया कदम है।