Page Loader
जालसाजों ने महिला को टास्क फ्रॉड में फंसाया, ठग लिए 9.45 लाख रुपये 
नवी मुंबई में एक महिला से जालसाजों ने 9.45 लाख रुपये की ठगी की है (तस्वीर: पिक्साबे)

जालसाजों ने महिला को टास्क फ्रॉड में फंसाया, ठग लिए 9.45 लाख रुपये 

Dec 02, 2023
12:18 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से साइबर अपराध का नया मामला सामने आया है, जहां एक 29 वर्षीय महिला से जालसाजों ने 9.45 लाख रुपये की ठगी की है। जालसाजों ने महिला को फोन करके टास्क पूरा करने का ऑफर दिया था। इसी दौरान महिला से ठगी हुई। ठगी की आशंका होने पर पीड़िता ने नवी मुंबई पुलिस के साइबर अपराध सेल में शिकायत की है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।

ठगी

जालसाजों ने ऐसे की ठगी

जालसाज ने कॉल करके महिला को टास्क पूरा कर घर बैठे पैसा कमाने का ऑफर दिया था। लालच में आकर महिला ने काम के लिए हां कह दिया, जिसके बाद काम शुरू करने के लिए उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। शुरू में काम के बदले जालसाजों ने महिला को भुगतान किया और अधिक मुनाफा का लालच देकर उसे कुछ पैसे निवेश करने को कहा। महिला ने 9.45 लाख रुपये का निवेश किया, लेकिन उसके पैसे वापस नहीं मिले।

बचाव

इस तरह की ठगी से कैसे बचें?

ऐसी साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अधिक मुनाफा कमाने वाले ऑफर में निवेश करने से बचें। किसी नौकरी को शुरू करने से पहले संबंधित कंपनी के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करें। अनजान व्यक्ति के साथ अपनी कोई भी जानकारी साझा ना करें और वित्तीय लेनदेन भी ना करें। साइबर ठगी की आशंका होने पर तत्काल साइबर अपराध सेल अपने बैंक को सूचित करें।