नासा के परसेवियर रोवर ने मंगल ग्रह पर खोजा माणिक जैसा खनिज
टेक्नोलॉजी
नासा के पर्सिवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर एक ऐसा खनिज खोजा है, जो लाल चमकता है, बिल्कुल माणिक (रूबी) की तरह लगता है। रोवर ने अपने सुपरकैम उपकरण का इस्तेमाल करके मंगल की चट्टानों में इस खास तरह के निशान की पहचान की है।
इससे क्रोमियम युक्त कोरंडम की मौजूदगी पक्की हो गई है, जो उसी खनिज परिवार का हिस्सा है, जिससे माणिक बनते हैं।
वैज्ञानिकों को मिले बड़े टकरावों के संकेत
ये छोटे क्रिस्टल बहुत ज्यादा गर्मी और दबाव में बनते हैं। इनकी खोज से पता चलता है कि मंगल ग्रह पर कभी एस्ट्रोयड या उल्कापिंडों के जोरदार टकराव हुए होंगे।
वैज्ञानिक अब जेजेरो क्रेटर के आस-पास की इन चट्टानों की गहराई से जांच के लिए सुपरकैम का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे उम्मीद कर रहे हैं कि इससे ग्रह के प्राचीन इतिहास के बारे में और जानकारी मिल सकेगी।