LOADING...
नासा के सबसे वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री 70वें जन्मदिन को बनाया खास, ISS से की वापसी 
नासा के वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने अपने 70वें जन्मदिन पर पृथ्वी पर वापसी की है

नासा के सबसे वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री 70वें जन्मदिन को बनाया खास, ISS से की वापसी 

Apr 20, 2025
12:29 pm

क्या है खबर?

नासा के सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के मिशन से पृथ्वी पर लौटकर अपने 70वें जन्मदिन को खास बना दिया है। पेटिट ने आज स्थानीय समयानुसार सुबह 6:20 बजे कजाकिस्तान की धरती पर कदम रखा। उन्होंने पृथ्वी पर लौटने से पहले कहा कि ISS पर 7 महीने बिताने के बाद उन्हें कजाकिस्तान के मैदानों पर उतरते हुए घर जैसा महसूस होगा, भले ही वह अपने घर से लगभग 19,300 किलोमीटर दूर होंगे।

वापसी 

इन यात्रियों के साथ हुई वापसी 

20 अप्रैल, 1955 को ओरेगन में जन्मे पेटिट ने अपने सोयुज MS-26 चालक दल के सदस्यों एलेक्सी ओविचिनिन और इवान वैगनर के साथ ISS पर 220 दिन बिताने और पृथ्वी की 3,520 बार परिक्रमा करने के बाद वापसी की है। ISS से प्रस्थान करने से पहले चालक दल ने अंतरिक्ष यान की कमान जापानी अंतरिक्ष यात्री ताकुया ओनिशी को सौंप दी। पृथ्वी पर उतरने पर उनका स्वागत रूसी रिकवरी टीमों के साथ-साथ नासा के चिकित्सा कर्मियों ने किया।

रिकॉर्ड 

कौन हैं सबसे उम्रदराज अंतरिक्ष यात्री?

तीनों अंतरिक्ष यात्री अब पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के साथ तालमेल बिठाने में कुछ समय बिताएंगे। सबसे वरिष्ठ अंतरिक्ष यात्री पेटिट को टेक्सास के ह्यूस्टन ले जाया जाएगा। पेटिट ने अब तक कुल 590 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं और यह उनका चौथा मिशन था। फिर भी वे कक्षा में उड़ान भरने वाले सबसे उम्रदराज अंतरिक्ष यात्री नहीं हैं। यह रिकॉर्ड जॉन ग्लेन के नाम है, जिन्होंने 1998 में नासा मिशन पर 77 वर्ष की आयु में उड़ान भरी थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

नासा ने दी पेटिट को शुभकामना 

Advertisement