नासा के परसेवरेंस रोवर ने मंगल पर सबसे लंबी दूरी तय कर बनाया रिकॉर्ड
नासा के परसेवरेंस रोवर ने मंगल ग्रह पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह रोवर 2021 में मंगल पर उतरने के बाद से अब तक 45.2 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अपॉर्चुनिटी रोवर के नाम था, जिसे इसने पीछे छोड़ दिया है।
यह केवल किसी उपलब्धि की बात नहीं है, बल्कि इसका मुख्य मिशन यह पता लगाना है कि क्या मंगल ग्रह पर कभी जीवन के लिए सही परिस्थितियां थीं?
जेजेरो क्रेटर में मिले जीवन के संकेत
परसेवरेंस जेजेरो क्रेटर में लगातार घूम रहा है और उन जगहों का अध्ययन कर रहा है, जो कभी प्राचीन झीलें हुआ करती थीं। इसे बहुत पुरानी चट्टानों में कुछ ऐसे संकेत भी मिले हैं, जिनसे मंगल पर अतीत में जीवन होने का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इसका ऑटोनॉमस नेविगेशन सिस्टम ऑटोनाव खुद ही ज्यादातर ड्राइविंग का काम संभाल लेता है। इसी वजह से यह रोवर कम से कम 2028 तक अपनी खोजबीन जारी रख पाएगा।
नासा का कहना है कि इसके सभी सिस्टम अभी भी बहुत मजबूत हैं और आगे की यात्राओं के लिए पूरी तरह तैयार हैं।