Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ आ रहा 62 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड
एस्ट्रोयड 2023 TO का आकार लगभग 62 फीट चौड़ा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ आ रहा 62 फीट चौड़ा एस्ट्रोयड

Oct 10, 2023
09:50 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर एक एस्ट्रोयड तेजी से हमारे ग्रह की तरफ बढ़ रहा है, जिसको लेकर अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अलर्ट जारी किया है। नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, 2023 TO नामक एस्ट्रोयड वर्तमान में लगभग 27,094 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हमारे ग्रह की तरफ आ रहा है। इस एस्ट्रोयड का आकार किसी विमान के समान लगभग 62 फीट चौड़ा है। यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है।

खतरा

एस्ट्रोयड 2023 TO से खतरा 

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 TO आज (10 अक्टूबर) लगभग 9 लाख किलोमीटर की दूरी पर पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। इसका आकार लगभग 62 फीट चौड़ा है और यह पृथ्वी से इतने किलोमीटर की दूरी से गुजरने वाला है, इसलिए इससे पृथ्वी को कोई बड़ा खतरा नहीं है। हालांकि, गुरुत्वाकर्षण बल के कारण अगर यह रास्ता भटककर पृथ्वी के किसी हिस्से से टकराता है तो वहां नुकसान हो सकता है।

प्लस जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस 

बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी करती है। एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं।