Page Loader
एस्ट्रोयड 2023 TB1 आज पहुंचेगा पृथ्वी के काफी करीब, अलर्ट पर नासा 
एस्ट्रोयड 2023 TB1 एटन समूह से संबंधित है (प्रतीकात्मक तस्वीर: पिक्साबे)

एस्ट्रोयड 2023 TB1 आज पहुंचेगा पृथ्वी के काफी करीब, अलर्ट पर नासा 

Oct 07, 2023
10:06 am

क्या है खबर?

एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर एक बड़ा एस्ट्रोयड आज (7 अक्टूबर) हमारे ग्रह के काफी करीब पहुंच सकता है, जिसको लेकर नासा ने अलर्ट जारी किया है। नासा की जेट प्रोपल्सन लेबोरेट्री (JPL) के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 TB1 वर्तमान में लगभग 22,985 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। लगभग 26 लाख किलोमीटर की दूरी पर आज इस एस्ट्रोयड के पृथ्वी के काफी करीब पहुंचने की आशंका है।

आकार

एस्ट्रोयड 2023 TB1 का आकार 

अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, एस्ट्रोयड 2023 TB1 का आकार किसी छोटे विमान के समान लगभग 43 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के एटन समूह से संबंधित है। 2023 TB1 के अतिरिक्त 2023 TR1 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी तेजी से पृथ्वी की तरफ बढ़ रहा है। इसका आकार भी लगभग 38 फीट चौड़ा है। आज लगभग 10 लाख किलोमीटर की दूरी पर यह हमारे ग्रह के काफी करीब से गुजर सकता है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस 

एस्ट्रोयड के बारे में अध्ययन कर वैज्ञानिक ग्रहों और सौरमंडल के बनने के समय मौजूद स्थितियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करते हैं। जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है। बता दें, बृहस्पति और मंगल ग्रह की कक्षा के बीच स्थित एस्ट्रोयड बेल्ट में मौजूद एस्ट्रोयड्स पर नजर रखने के लिए नासा पृथ्वी पर और अंतरिक्ष में मौजूद अपने विभिन्न टेलीस्कोपों की मदद लेती है।