Page Loader
नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ आ रहा 360 फीट का एस्ट्रोयड
पृथ्वी की तरफ आ रहे 2 विशाल एस्ट्रोयड (प्रतीकात्मक तस्वीर: नासा)

नासा ने जारी किया अलर्ट, पृथ्वी की तरफ आ रहा 360 फीट का एस्ट्रोयड

Oct 11, 2024
07:03 pm

क्या है खबर?

अंतरिक्ष से रास्ता भटककर 2 एस्ट्रोयड तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहे हैं, जिसे लेकर नासा ने चेतावनी जारी की है। नासा की सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के अनुसार, 2008 UU95 नामक एस्ट्रोयड लगभग 51 लाख किलोमीटर की दूरी पर कल (12 अक्टूबर) पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है। यह एस्ट्रोयड वर्तमान में लगभग 56,172 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हमारे ग्रह की ओर बढ़ रहा है।

आकार

कितना बड़ा है एस्ट्रोयड 2008 UU95?

CNEOS के अनुसार, एस्ट्रोयड 2008 UU95 का आकार किसी इमारत के समान लगभग 360 फीट चौड़ा है और यह एस्ट्रोयड्स के अपोलो समूह से संबंधित है। एस्ट्रोयड 2024 TC2 नामक एक अन्य एस्ट्रोयड भी पृथ्वी की तरफ आ रहा और यह भी कल पृथ्वी के काफी करीब से गुजर सकता है, जिसका आकार लगभग 100 फीट चौड़ा है। यह वर्तमान में लगभग 28,091 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर आ रहा है।

खतरा

क्या पृथ्वी को कोई खतरा है? 

वैसे तो इससे पृथ्वी को बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन अगर यह किसी कारण से पृथ्वी पर किसी जगह टकराता है, तो वहां नुकसान हो सकता है। अब तक नासा ने कुल 13 लाख एस्ट्रोयड की खोज की है, जिनमें से कुछ का आकार फुटबॉल मैदान से भी बड़ा है। बता दें कि एस्ट्रोयड बेल्ट से रास्ता भटककर जब कोई एस्ट्रोयड पृथ्वी के 80 लाख किलोमीटर के क्षेत्र में आता है, तब नासा अलर्ट जारी करती है।