नासा भविष्य के मिशनों के लिए बोइंग के स्टारलाइनर पर कर रहा विचार
नासा कथित तौर पर बोइंग के साथ 10 या उससे ज्यादा नए स्टारलाइनर मिशन उड़ाने को लेकर बातचीत कर रहा है। ये मिशन अगले कुछ सालों में लॉन्च किए जा सकते हैं।
इस कदम से नासा और बोइंग की सालों पुरानी साझेदारी बनी रहेगी। बता दें कि नासा ने 2014 में स्पेस शटल का दौर खत्म होने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने के लिए बोइंग और स्पेस-X दोनों को चुना था।
स्पेस-X को मिला नासा से नया अनुबंध
भले ही स्टारलाइनर को अब तक कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, फिर भी नासा अंतरिक्ष में अपने क्रू (चालक दल) को भेजने के लिए बोइंग को एक विकल्प के तौर पर बनाए रखना चाहता है। बोइंग के एक प्रवक्ता ने बताया कि वे नासा की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
इसी बीच, स्पेस-X को 2030 तक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए 3 और अंतरिक्ष यात्री मिशनों के लिए 94.60 करोड़ डॉलर (करीब 8,900 करोड़ रुपये) का अनुबंध मिल गया है।
इससे पता चलता है कि नासा की उन योजनाओं में दोनों ही कंपनियां अहम किरदार निभा रही हैं, जिनके तहत इंसानों को लो अर्थ ऑर्बिट में रहने और काम करने में मदद की जा सकेगी।