Loading...
'मुसाफिरी' ट्रेलर: यूट्यूब पर दिखेगा ऋचा चड्ढा का जलवा, नॉन-फिक्शन सीरीज से किया डेब्यू
'मुसाफिरी' का ट्रेलर हुआ रिलीज

'मुसाफिरी' ट्रेलर: यूट्यूब पर दिखेगा ऋचा चड्ढा का जलवा, नॉन-फिक्शन सीरीज से किया डेब्यू

Sep 18, 2026
03:45 pm

क्या है खबर?

ऋचा चड्ढा यूट्यूब की दुनिया में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनकी पहली नॉन-फिक्शन डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'मुसाफिरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें कुल 8 एपिसोड मौजूद हैं। इनका निर्माण, लेखन और मेजबानी खुद अभिनेत्री ने की है। यह सीरीज पूरी तरह से मुंबई शहर को समर्पित है, जिसने ऋचा की जिंदगी और करियर को आकार दिया है। 'मुसाफिरी' कम ज्ञात इतिहासों, उपेक्षित स्थानों, आकर्षक पात्रों और अनकही कहानियों की पड़ताल करती है।

रिलीज

यूट्यूब पर इस दिन आएगी ऋचा की सीरीज

'मुसाफिरी' एक नॉन-फिक्शन और ट्रैवल सीरीज है, जिसके ट्रेलर में मुंबई की अनदेखी और अनकही रातों को गहराई से दिखाया गया है।

इसमें ऋचा अकेले ही सड़कों, लोकल ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों और टैक्सियों में सफर करते दिखती हैं। वह बताती हैं कि जब पूरी दुनिया सो जाती है, तब मुंबई का एक अलग ही रूप सामने आता है।

इसका प्रीमियर 25 सितंबर, 2026 को ऋचा और अली फजल द्वारा लॉन्च किए गए यूट्यूब चैनल 'फुल स्टॉप' पर होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

ADVERTISEMENT