क्यूरियोसिटी रोवर की तस्वीरों से मंगल ग्रह पर झील-नदियां होने का मिला संकेत
टेक्नोलॉजी
नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह से सूर्योदय की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें 11 अगस्त को ली गई थीं।
इन तस्वीरों में विशाल यारडैंग्स दिखाई दे रहे हैं। ये यारडैंग्स हवा से बनी चट्टानों की संरचनाएं हैं, जो गेल क्रेटर के माउंट शार्प इलाके में करीब 16 किलोमीटर तक फैली हुई हैं।
नई ऊंचाई पर पहुंचा रोवर
क्यूरियोसिटी की हालिया तस्वीरों में मंगल ग्रह पर हवा से बनी ऊंची चट्टानें और टीले साफ दिख रहे हैं। ये तस्वीरें रोवर के लिए एक नई ऊंचाई पर पहुंचने का संकेत भी देती हैं।
ये खास यारडैंग्स इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि मंगल पर कभी झीलें और नदियां थीं, जिनके खनिज सबूत अब भी मौजूद हैं।
अब क्यूरियोसिटी नई चट्टानों की परतों की खोज करेगा। इससे वैज्ञानिक पता लगा पाएंगे कि मंगल ग्रह समय के साथ कैसे सूखा होता गया।