ब्लैक होल के जासूस उपग्रह को बचाने के लिए नासा ने भेजा लिंक रोबोट
नासा और कैटालिस्ट स्पेस टेक्नोलॉजीज ने मिलकर लिंक नाम का एक रोबोटिक अंतरिक्ष यान लॉन्च किया है। इसका मुख्य उद्देश्य नील गेहरेल्स स्विफ्ट ऑब्जर्वेटरी (उपग्रह) को बचाना है।
यह उपग्रह 2004 से ब्लैक होल, दूर की आकाशगंगाओं और ताकतवर ब्रह्मांडीय विस्फोटों पर शोध कर रहा था। अब यह अपनी तय कक्षा से धीरे-धीरे बाहर निकल रहा है और इसे ठीक करने के लिए इसमें कोई इंजन भी नहीं बचा है।
स्विफ्ट को कैसे पकड़ेगा लिंक?
पिछले सप्ताह लॉन्च किया गया लिंक जल्द ही स्विफ्ट तक पहुंच जाएगा। यह कैमरों और रोबोटिक हाथों की मदद से उसे अपनी गिरफ्त में ले लेगा।
करीब 60 दिनों में लिंक इस उपग्रह को पृथ्वी से 600 किलोमीटर ऊपर एक सुरक्षित कक्षा में खींचकर ले जाएगा, जिससे उसे कई और सालों तक काम करने का मौका मिल जाएगा।
कैटालिस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) घोनही ली ने इस मिशन को अंतरिक्ष में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एक बेहद अहम हिस्सा बताया है।