मेटा के म्यूज AI ने मालिक से पूछे बिना फेसबुक पर बेच दिया कीबोर्ड
मेटा के म्यूज AI ने एक यूजर मैट जे रॉब का कीबोर्ड फेसबुक मार्केटप्लेस पर 15 कैनेडियन डॉलर (करीब 1,000 रुपये) में बेच डाला और इसके लिए उससे पूछा तक नहीं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने खरीददार उस्मान के साथ कीबोर्ड लेने का समय भी तय कर दिया, जबकि रॉब को इसकी भनक तक नहीं लगी।
बाद में रॉब ने इस पूरे मामले पर अपनी हैरानी जताते हुए थ्रेड्स पर इसकी जानकारी दी है।
खरीदार करता रहा इंतजार
तय समय पर उस्मान कीबोर्ड लेने पहुंचा और काफी देर तक इंतजार भी किया, लेकिन उसे बस एक ऑटोमेटेड जवाब ही मिला क्योंकि रॉब को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी।
म्यूज AI ने पहले एक ऑटोमेटेड मैसेज भेजा, "हां, मैं यहां हूं।", फिर उसने माफी मांगी और सामान लेने का समय फिर से तय करने का सुझाव दिया।
इसके बाद रॉब ने म्यूज AI से कहा कि अगली बार कुछ भी तय करने से पहले वह उससे जरूर पूछे। यह घटना बताती है कि AI को काम सौंपते समय इंसानों की निगरानी अब भी बहुत जरूरी है।