मूनशॉट AI ने K3.1 प्रो मॉडल की गड़बड़ी पर रीसेट किया 25 फीसदी कोटा
चीन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी मूनशॉट AI ने अपने ग्राहकों के लिए मासिक कोटे में 25 फीसदी की छूट देने का ऐलान किया है। यह कदम कंपनी ने अपने नए किमी K3.1 प्रो मॉडल के लॉन्च के दौरान आई तकनीकी दिक्कतों के बाद उठाया है। कई यूजर्स को 'रेट लिमिट' जैसी समस्याएं झेलनी पड़ीं और उनका डाटा कोटा भी बेवजह बर्बाद हो गया।
इन परेशानियों के लिए कंपनी ने माफी मांगी है। मूनशॉट AI का कहना है कि वे इस रीसेट के जरिए फिलहाल हालात को बेहतर करना चाहते हैं, जबकि वे बाकी समस्याओं को ठीक करने में लगे हैं।
25 फीसदी से कम बचे कोटे को शून्य किया
इस नए कोटा रीसेट के बाद सभी यूजर्स को इस महीने करीब एक सप्ताह कम डाटा का इस्तेमाल करने को मिलेगा। अगर, किसी यूजर ने 25 फीसदी से कम कोटा का इस्तेमाल किया है तो उनका कोटा शून्य पर रीसेट हो जाएगा।
इसके साथ ही, मूनशॉट अपनी टेक्नोलॉजी में भी कई बदलाव कर रही है। कंपनी गैर-जरूरी कामों और लंबे जवाबों को कम करके अपने सिस्टम को और बेहतर बनाना चाहती है।
यह सुधार ऐसे समय में सामने आए हैं, जब अमेरिका द्वारा चिप निर्यात पर लगाए गए नियंत्रणों के कारण चीनी AI लैब्स कंप्यूटिंग संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं।